loading

माँ धूमावती सातवीं महाविद्या सौरभ आचार्य गुरुजी

  • Home
  • Blog
  • माँ धूमावती सातवीं महाविद्या सौरभ आचार्य गुरुजी

माँ धूमावती सातवीं महाविद्या सौरभ आचार्य गुरुजी

 

 

Dhumavati Mata | धूमावती माता

 

माता सती की दस महाविद्याओं में धूमावती माता (Dhumavati Mata) सातवीं महाविद्या है। यह माँ सती के 10 रूपों में से सातवाँ रूप मानी जाती हैं जो मातारानी के विपरीत गुणों का प्रतिनिधित्व करती हैं। माता का यह रूप पुराने एवं मलिन वस्त्र धारण किये एक वृद्ध विधवा का है, उनके केश पूर्णतः अव्यवस्थित हैं।सभी महाविद्याओं के ही समान यह कोई आभूषण धारण नहीं करती हैं। देवी का यह रूप अशुभ एवं अनाकर्षक है। माँ धूमावती सदा ही भूखी-प्यासी तथा कलह उत्पन्न करने वाली सी प्रतीत होती हैं। देवी धूमावती के स्वरूप एवं स्वाभाव की तुलना देवी अलक्ष्मी, देवी ज्येष्ठा एवं देवी निऋति से की जाती है। ये तीनों देवियाँ नकारात्मक गुणों की सूचक हैं, किन्तु वर्ष पर्यन्त विभिन्न विशेष अवसरों पर इनकी पूजा-अर्चना की जाती है।

 

धूमावती माता की कहानी

पुराणों के अनुसार एक बार माँ पार्वती को बहुत तेज भूख लगी हुई थी। किंतु कैलाश पर उस समय कुछ न रहने के कारण वे अपनी क्षुधा शांत करने के लिए भगवान शंकर के पास जाती हैं और उनसे भोजन की मांग करती हैं। किंतु उस समय शंकरजी अपनी समाधि में लीन होते हैं। माँ पार्वती के बार-बार निवेदन के बाद भी शंकरजी ध्यान से नहीं उठते और वे ध्यानमुद्रा में ही मग्न रहते हैं।

माँ पार्वती की भूख और तेज हो उठती है और वे भूख से इतनी व्याकुल हो जाती हैं कि खाने मे कुछ भी नहीं मिलाने की स्थिति मे श्वास खींचकर शिवजी को ही निगल जाती हैं। भगवान शिव के कंठ में विष होने के कारण माँ के शरीर से धुआं निकलने लगता है, उनका स्वरूप श्रृंगारविहीन तथा विकृत हो जाता है तथा माँ पार्वती की भूख शांत होती है।

तत्पश्चात भगवान शिव माया के द्वारा माँ पार्वती के शरीर से बाहर आते हैं और पार्वती के धूम से व्याप्त स्वरूप को देखकर कहते हैं कि अबसे आप इस वेश में भी पूजी जाएंगी। इसी कारण माँ पार्वती का नाम ‘देवी धूमावती’ पड़ा।

 

माँ धूमावती का आध्यात्मिक अर्थ (Spiritual Significance)

माँ धूमावती का स्वरूप नकारात्मक नहीं है, बल्कि यह महानतम आध्यात्मिक सत्य को दर्शाता है:

  1. शून्य और प्रलय (The Void): वे उस शून्यता (Vacuum) का प्रतीक हैं जो हर विनाश (Pralaya) के बाद बचता है। वे हमें सिखाती हैं कि हर अंत में एक नई शुरुआत छिपी होती है।
  2. कालातीत सत्य: वे संसार की माया और भौतिक सुखों की नश्वरता को दर्शाती हैं। उनकी उपासना साधक को यह ज्ञान देती है कि भौतिक वस्तुएं अस्थायी हैं।
  3. कष्टों से मुक्ति: वे जीवन के सभी दोषों, दुर्भाग्य, रोग और शोक को अपने सूप (Winnowing Basket) में लेकर दूर फेंक देती हैं। जो साधक उनकी शरण में जाता है, वह इन सभी बंधनों से मुक्त हो जाता है।

 

धूमावती का अर्थ

मातारानी के इस रूप का नाम धूमावती ही क्यों पड़ा और इस नाम का क्या अर्थ है!! आइए इसके बारे में भी जान लेते हैं। धूमावती अर्थात जिसका जन्म धुएं से हुआ हो। मातारानी का यह रूप धुएं के समान होता है। इसलिए उन्हें भगवान शिव के द्वारा धूमावती नाम दिया गया।

Dhumavati Mata का यह रूप दिखने में तो विचित्र है ही लेकिन विधवा का श्राप मिले होने के कारण यह श्वेत वस्त्रों में होता है। इस कारण यह धुएं के समान प्रतीत होता है। इसी कारण मातारानी के इस रूप का नाम धूमावती पड़ा।

 

माँ धूमावती का स्वरूप (Swaroop of Maa Dhumavati)

माँ धूमावती का स्वरूप सौम्य या सुंदर न होकर अत्यंत उग्र और भयानक है, जो जीवन की नश्वरता को दर्शाता है।

  • विधवा स्वरूप: वे विधवा रूप में दिखाई देती हैं। उन्होंने सफेद वस्त्र धारण किए हैं।
  • वर्ण (Color): उनका वर्ण धुएँ जैसा काला या गहरा भूरा है, जिससे उनकी उपस्थिति उदास और निस्तेज लगती है।
  • आभूषण: वे पुराने, फटे हुए या बिना आभूषणों के दिखती हैं।
  • वाहन: वे एक ऐसे रथ पर विराजमान हैं जिसका कोई ध्वज या सारथी नहीं है। रथ पर काक (कौए) का चिह्न लगा है, और यह रथ अत्यंत वेग से चलता है।
  • आयुध: वे अपने एक हाथ में सूप या छाज (Winnowing Basket) धारण करती हैं, जिसका प्रयोग अनाज को साफ करने या व्यर्थ वस्तुओं को फेंकने के लिए किया जाता है। दूसरे हाथ में वे वरदान या अभय मुद्रा की जगह एक भयानक मुद्रा दिखाती हैं।
  • शारीरिक लक्षण: वे वृद्ध (Old), दुर्बल, ढीली त्वचा वाली, और लंबे, बिखरे बालों वाली हैं। उनकी आँखें क्रोधी और भूखी दिखाई देती हैं।

 

धूमावती माता का मंत्र

ऊँ धूं धूं धूमावती देव्यै स्वाहा॥

अब आप यह मत सोचिए कि Dhumavati Mata अनिष्ट की देवी हैं तो उनकी पूजा नहीं की जानी चाहिए। दरअसल मातारानी का यह रूप भी भक्तों के कई काम बना देता है। इसके बारे में हम आपको नीचे धूमावती साधना के लाभ के अंतर्गत बताने वाले हैं। आइए जाने धूमावती माता का मंत्र और उनकी साधना आपके लिए किस-किस रूप में लाभदायक हो सकती है।

 

धूमावती साधना के लाभ

धूमावती देवी का यह रूप माँ के विपरीत गुणों को प्रदर्शित करता है। इसलिए इन्हें अलक्ष्मी या ज्येष्ठा भी बुलाया जाता है। देवी धूमावती एक तरह से माँ देवी के नकारात्मक रूप का साक्षात् प्रदर्शन है किंतु अपने इस रूप से माँ अपने भक्तों के कई संकटों को दूर करती हैं।

धूमावती माता की पूजा करने से मनुष्य के संकटों का हरण होता है व उन्हें यदि किसी चीज़ का अभाव है तो वह दूर होता है। Maa Dhumavati अपने भक्तों की हर प्रकार की कमी व भूख को शांत करती हैं तथा उन्हें अभय होने का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

मां धूमावती महाविद्या की पूजा मुख्य रूप से गुप्त नवरात्रों में की जाती है। गुप्त नवरात्रों में मातारानी की 10 महाविद्याओं की ही पूजा की जाती है जिसमे से सातवें दिन धूमावती महाविद्या की पूजा करने का विधान है।

 

Maa Dhumavati से संबंधित अन्य जानकारी

  • प्रथम वेद ऋग्वेद में माँ सती के धूमावती रूप को सुतरा कहा गया है।
  • माँ धूमावती के कुछ अन्य नाम ज्येष्ठा, अलक्ष्मी व निरृति हैं।
  • सुहागिन स्त्रियों के द्वारा माँ धूमावती की पूजा नहीं की जाती है।
  • माँ को किसी भी प्रकार की रंगीन वस्तु नहीं चढ़ाई जाती है।
  • देवी धूमावती का शक्तिपीठ मध्यप्रदेश राज्य के दतिया जिले में पितांबर पीठ है।
  • धूमावती देवी से संबंधित रुद्रावतार धुमेश्वर महादेव हैं।
  • एक अन्य कथा के अनुसार मां धूमावती का यह रूप राजा दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में माँ सती के आत्म-दाह करने के पश्चात उसके धुएं से प्रकट हुआ था।
  • यह श्रीकुल की सात देवियों में आती है।

 

⚠️ चेतावनी ⚠️
बिना गुरु संरक्षण के कोई भी साधना नहीं करनी चाहिए।
अज्ञानता में की गई साधना मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक हानि पहुँचा सकती है।
सही मार्गदर्शन और अनुभवी गुरु के निर्देशन में ही साधना करना सुरक्षित और फलदायी होता है।

 

🔱 माँ धूमावती देवी साधना हेतु संपर्क करें 🔱

 

हमारी विशेष सेवाएँ:

  • माँ धूमावती महाविद्या पूजा एवं साधना
  • शत्रु बाधा एवं नकारात्मक ऊर्जा निवारण
  • कोर्ट-कचहरी, विवाद और अड़चनों से राहत
  • जीवन में अटके कार्यों को गति प्रदान करना
  • व्यक्तिगत समस्या के अनुसार विशेष उपाय

📿 अनुभवी आचार्य द्वारा शास्त्रानुसार विधि-विधान से साधना


📞 For Specialized Assistance (Paid WhatsApp):
+91: 9928808770
🌐 www.saurabhacharyaguruji.com


📞 विशेष सहायता के लिए, सशुल्क व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करें:
+91: 9928808770
🌐 www.saurabhacharyaguruji.com


🔔 माँ धूमावती की कृपा से बाधाओं का नाश और जीवन में स्थिरता प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *